What Is FASTag In Hindi? FASTag कैसे काम करता है? पूरा गाइड 2025
FASTag क्या है? What Is Fastag In Hindi? Complete Guide 2025-26
FASTag भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो वाहन चालकों को टोल प्लाज़ा पर बिना रुके ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा देता है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने 4 नवंबर 2014 को फास्टैग लॉन्च किया था, जिसके बाद से टोल प्लाज़ा पर लगने वाले जाम, कैश की समस्या और लंबी लाइनों से काफी राहत मिली है।
FasTag क्या है?
FasTag एक RFID (Radio Frequency Identification) आधारित इलेक्ट्रॉनिक टैग है जिसे आपके वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। जैसे ही वाहन टोल प्लाज़ा के स्कैनर के पास पहुँचता है,
यह टैग ऑटोमैटिक तरीके से आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट या वॉलेट से टोल भुगतान कर देता है।
इस टैग की मदद से वाहन को टोल प्लाज़ा पर रुकना नहीं पड़ता, जिससे समय, ईंधन और ऊर्जा – तीनों की बचत होती है।
What Is Fastag? In Hindi
FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसे देशभर के टोल प्लाज़ा पर कैश-फ्री, कांटैक्टलेस और तेज़ भुगतान के लिए लागू किया गया है।
RFID तकनीक की मदद से टोल राशि आपके बैंक खाते से तुरंत कट जाती है।
यदि आपका Fastag किसी प्रीपेड वॉलेट से लिंक है तो आपको समय-समय पर इसे रिचार्ज करना होगा। कई बैंक और पेमेंट प्लेटफॉर्म Fastag खरीदने, रिचार्ज करने और मैनेज करने की सुविधा भी प्रदान करते हैं।
NHAI समय-समय पर FASTag उपयोगकर्ताओं के लिए कैशबैक ऑफर भी जारी करता है।
Fastag कैसे काम करता है? (How Fastag Works In India)
FASTag एक रिचार्जेबल प्रीपेड टैग है जिसे वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है।
यह RFID तकनीक की सहायता से काम करता है। जैसे ही आपका वाहन टोल प्लाज़ा पर मौजूद स्कैनर की रेंज में आता है,
यह टैग आपकी लिंक्ड बैंक अकाउंट/वॉलेट से टोल राशि ऑटोमैटिक डिडक्ट कर देता है।
FASTag को आवश्यकता अनुसार रिचार्ज किया जा सकता है।
FASTag खरीदने के 5 साल तक मान्य होता है।
5 साल पूरा होने पर आपको अपने वाहन में नया Fastag लगवाना होगा।
Also Read –
NFT क्या हैं और कैसे काम करता है | अपनी NFT बनाकर कैसे बेचे?
FasTag के फायदे
1. ट्रैफिक जाम से छुटकारा
FASTag ने टोल प्लाज़ा पर लगने वाली लंबी लाइनों और जाम की समस्या को काफी कम किया है।
कैश लेन–देन की आवश्यकता खत्म होने से वाहन बिना रुके टोल पार कर सकते हैं।
2. पेट्रोल और डीज़ल की बचत
टोल प्लाज़ा पर बार-बार ब्रेक लगाने या गाड़ी रोककर आगे बढ़ने में ईंधन की खपत बढ़ती है।
FASTag की मदद से यह अतिरिक्त ईंधन खर्च काफी कम हो जाता है।
3. कैशबैक सुविधा
FASTag उपयोगकर्ताओं को शुरुआत से ही अच्छा कैशबैक मिलता रहा है।
हालाँकि अब यह प्रतिशत कम हुआ है, फिर भी FASTag से भुगतान करने पर आपको कुछ न कुछ कैशबैक मिल जाता है।
FASTag द्वारा दी जाने वाली जानकारी
1. SMS के माध्यम से भुगतान सूचना
जैसे ही FASTag से टोल राशि कटती है, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भुगतान से जुड़ा एक SMS भेज दिया जाता है।
इससे आपको सभी लेन–देन की जानकारी मिलती रहती है।
2. स्थानीय निवासियों के लिए मासिक पास
नेशनल हाईवे के 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए NHAI National Highways Authority of India (NHAI)
की ओर से मासिक टोल पास की सुविधा दी जाती है।
इन स्थानीय निवासियों को मात्र ₹275 प्रति माह में मासिक प्रवेश पास मिल सकता है।
इसके लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी आवश्यक होता है।
FASTag Banks List In India
भारत में FASTag कई बैंकों और पेमेंट प्लेटफॉर्म से लिंक किया जा सकता है।
नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इसे आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है।
FASTag रिचार्ज वह राशि है जिसे आप अपने टोल भुगतान के लिए TAG में जोड़ते हैं। इसकी न्यूनतम रिचार्ज राशि आमतौर पर ₹100 से शुरू होती है।
